x
विश्व

फ्रांस में हुआ बड़ा विरोध प्रदर्शन, सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के हिंसक विरोध-प्रदर्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को फ्रांस में करीब 10 लाख लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसमें सिर्फ पेरिस में करीब 1,19,000 लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि सीजीटी यूनियन ने रॉयटर्स को बताया प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या इससे कहीं अधिक लगभग 35 लाख थी।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी नेशनल असेंबली के पास एक नवीनीकृत स्थल पर चढ़ गए, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी की और पुलिस पर पथराव किया। ज्यादातर विरोध-प्रदर्शन पेरिस और उसके आसपास के शहरों में हुए। बोर्डियोक्स में विरोध मार्च, जबकि तूलूस में रैली निकाली गई। कैलिस में पत्तन अधिकारियों ने डोवर जाने के लिए जहाजों के इंग्लिश चैनल पार करने पर अस्थाई रोक लगा दी है। पेरिस में कुछ विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं और प्रदर्शनकारियों ने राजधानी के आसपास भारी यातायात वाले रिंग रोड को जाम कर दिया है।

फ्रांस में रिटायरमेंट पेंशन मिलने की उम्र बढ़ाने को लेकर काफी दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को नए पेंशन सुधार कानून को लेकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को फ्रांस में करीब 10 लाख लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसमें सिर्फ पेरिस में करीब 1,19,000 लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि सीजीटी यूनियन ने रॉयटर्स को बताया प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या इससे कहीं अधिक लगभग 35 लाख थी।

Back to top button