x
विश्व

अमेरिका में आया चक्रवाती तूफान,चारो तरफ मचा हड़कंप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में तूफान के कारण बिगड़े हालातों ने कई लोगों की जान ले ली। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यहां आपदा से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कैलिफोर्निया के कई शहर जलमग्‍न हैं, जहां 20 लोगों की मौत हो गई है, इसके अलावा अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।

तूफान के चलते यहां हालात खराब होते जा रहे हैं। भारी बारिश और बर्फबारी ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। कई शहर पानी में डूब गए हैं। तेज हवाओं से बिजली की लाइनें टूट गईं हैं। इससे लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश के चलते हालात और खराब होने की आशंका जताई है।

भारी बारिश के चलते हजारों की संख्या में लोगों के घरों में पानी भर गया है। इसके चलते लोग घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। इसके लिए नाव का सहारा लिया जा रहा है।

चक्रवाती तूफान के कारण यहां जगह-जगह सड़कें धंस गई हैं, निचले इलाकों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं, बिजली गुल होने से लाखों लोग अंधेरे में हैं. मौसम विशेषज्ञों ने बारिश के चलते हालात और खराब होने की आशंका जताई है।

Back to top button