x
मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 13 दिखेगा नागिन 6 का ये हीरो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रोहित शेट्टी का खतरों से भरा हुआ स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों का खिलाड़ी भी शामिल है, जिसका सीजन 13 रोहित शेट्टी जल्द ही लेकर आ रहे हैं। इस शो के लिए मेकर्स ने अब तक कई सेलेब्स को अप्रोच किया है और सोशल मीडिया पर कुछ कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। इसी बीच, यह दावा किया जा रहा है कि इस रियलिटी शो में एकता कपूर के नागिन 6 (Naagin 6) का एक हैंडसम हंक भी नजर आने वाला है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के पांच कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम बताए गए। दावा किया गया है कि इस शो में अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा का आना पूरी तरह तय है। ये सेलेब्स इस शो में आने के लिए हां कर चुके हैं। इनके अलावा, प्रियंका भी शो में नजर आ सकती हैं। प्रियंका को मेकर्स ने इस शो के लिए अप्रोच किया है लेकिन अब तक एक्ट्रेस की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में एक्टर सिंबा नागपाल नजर आ सकते हैं, जिन्हें आखिरी बार सीरियल नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट देखा गया था। टेली टक्कर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए मेकर्स ने सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) को अप्रोच किया है। हालांकि, अब तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ। लेकिन अगर चीजें ठीक रहती हैं तो सिंबा इस शो के लिए जल्द ही हां कर सकते हैं। बता दें कि सिंबा नागपाल बिग बॉस के घर में भी नजर आ चुके हैं।

Back to top button