x
मनोरंजन

इतनी संपत्ति के मालिक है हनी सिंह,शानदार कारों का है कलेक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – यो यो हनी सिंह इंडस्ट्री का वो नाम है जिसके लाखों लोग दीवाने हैं। वह रैप संगीत को भारत में एक अलग स्तर पर ले गए हैं। उन्होंने अंग्रेजी पंजाबी और हिंदी गानों में रैप कर उन्हें और लोकप्रिय बनाया है। इसकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को दिल्ली में हुआ था।

हनी सिंह के गाने में जो लाइफ स्टाइल नजर आ रहा है वो असल जिंदगी में भी वैसा ही है। उन्होंने करोड़ों रुपए की दौलत बनाई है। उनके पास कारों का भी बहुत बड़ा कलेक्शन है। उनकी पंजाब और दिल्ली एनसीआर में भी संपत्ति है। उनका पंजाब में एक घर है जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है इसके अलावा दिल्ली के एक पॉश इलाके में उनका एक अपार्टमेंट भी है।

हनी सिंह को कारों के अलावा घड़ियों का भी शौक है। उनके पास Patek Philippe Nautilus घड़ी कंपनी की एक महंगी घड़ी है। इस कंपनी की घड़ी की कीमत 88 लाख से 1 करोड़ रुपए तक है। उनके पास करोड़ों का कार कलेक्शन भी है। इसमें ऑडी क्यू7, ऑडी आर8, जगुआर आर, रोल्स रॉयस फैंटम 2, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं। जिसकी कीमत 1 करोड़ से 2 करोड़ है।

हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पहली पत्नी से अफेयर, फिर शादी, फिर तलाक.. ये हर चीज को लेकर चर्चा में रहे हैं। हनी सिंह इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हनी सिंह करोड़पति अभिनेताओं में से एक हैं।

Back to top button