x
खेल

टाइमपास के लिए ऋषभ पंत खेल रहे है शतरंज का खेल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – ऋषभ कार दुर्घटना के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें वापसी में अभी कई महीने लगेंगे। पंत के पैर की सर्जरी हुई है। वह सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है। पंत ने दो पोस्ट से यह बताने की कोशिश की है कि उनके मन में क्या चल रहा है।

पंत के घुटने के लिगामेंट की सफल सर्जरी जनवरी में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल हुई है। वह फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। उनके ठीक होने में समय लग सकता है। कुछ दिन पहले पंत ने बैशाखी के सहारे चलते हुए फोटो शेयर किया था। पंत की कमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में खल रही है। पंत ही 2021 से अब तक घर में खेले गए सीरीज में 50 के ऊपर की औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए हैं।

पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पहली तस्वीर शतरंज की शेयर की है। सभी जानते हैं कि उन्हें चेस खेलना काफी पसंद है। वह शतरंज की बाजियों की तरह क्रिकेट मैदान पर भी सबकुछ तुरंत बदलने में माहिर हैं। इस बार उन्होंने फैंस से एक सवाल भी पूछा। पंत ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा- ”क्या कोई अंदाजा लगाएगा कौन खेल रहा है?”

Back to top button