x
राजनीति

Election 2023: नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में किसकी बनेगी सरकार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – असम के मुख्यमंत्री और एनडीए समन्वयक हेमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्य, त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी और एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा, त्रिपुरा में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, नगालैंड में गठबंधन का सीएम होगा और मेघालय में जीती हुई सीटों के आधार पर फैसला होगा.

एनईडीए के संयोजक सरमा ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का कोई भी साथी कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगा। सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। एनडीए तीनों राज्यों में सरकार बनाएगी। हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “पूर्वोत्तर के किसी राज्य में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी. त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में राजग की सरकार बनेगी. त्रिपुरा में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, नगालैंड में गठबंधन का और मेघालय में बीजेपी कितनी सीटें जीतती है उसके हिसाब से तय किया जाएगा.”

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि त्रिपुरा और नगालैंड में यथास्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में बीजेपी का सीएम होगा, जबकि हम नागालैंड में गठबंधन सरकार में हैं। मेघालय के लिए सीएम का फैसला भाजपा द्वारा जीते गए राज्यों की संख्या पर विचार करने के बाद किया जाएगा। त्रिपुरा में 16 फरवरी को और नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

[category politics]

Back to top button