x
मनोरंजन

श्रीदेवी अपनी बेटियों को वॉशरूम में नहीं लगाने देती थीं कुंडी -जाने क्या थी वजह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो खूबसूरत बेटियां हैं जिनका नाम जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर है। 24 फरवरी यानी आज श्रीदेवी की पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देगा। क्या आप जानते हैं श्रीदेवी ने अपनी बेटियों को कभी वॉशरूम में कुंडी लगाने की इजाजत नहीं दी? जानिए क्या वजह थी कि श्रीदेवी को अपनी बेटियों की इतनी चिंता थी।

जान्हवी कपूर के डेब्यू से कुछ महीने पहले ही श्रीदेवी की मौत की खबर सामने आई थी। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर दोनों बेटियों के माता-पिता के रूप में हर समय उनके साथ खड़े नजर आते हैं. बोनी कपूर ही नहीं बल्कि बोनी कपूर की पहली शादी से हुए बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी जाह्नवी और खुशी के खिलाफ ढाल बनकर खड़े नजर आ रहे हैं. आज हर कोई श्रीदेवी को याद कर रहा है. बेटी जाह्नवी हर साल मां की याद में इस दिन को याद कर आंसू बहाती हैं।

जाह्नवी कपूर ने अपनी मां की इस आदत के बारे में बात की और कहा कि मेरी मां ने मुझे और मेरी बहन को कभी भी वॉशरूम में ताला लगाने की इजाजत नहीं दी. ताला तो दूर उनके कमरे के वाशरूम में भी ताला नहीं लगा था। अपने घर के बारे में बात करते हुए जाह्वी कपूर ने कहा कि इस घर को उनकी मां ने बहुत ही खूबसूरती से सजाया था लेकिन आज तक मेरे बाथरूम में ताला नहीं लगा था क्योंकि उन्हें डर था कि मैं बाथरूम में जाकर लड़कों से बात कर लूंगी. इस वजह से उसने मुझे बाथरूम में ताला नहीं लगाने दिया।

Back to top button