x
मनोरंजन

ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर बनी दुल्हन -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हाल ही में राखी काफी परेशान हैं। उनके जीवन में काफी दुख है। राखी के पति आदिल ने हाल ही में एक्ट्रेस को धोखा दिया है, जिसके बाद राखी ने आदिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया। कुछ दिनों पहले राखी की माता का भी निधन हुआ था। हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर से शादी के जोड़े में किसी के साथ नजर आ रही हैं।

राखी सावंत एक बार फिर से दुल्हन बन गई और शादी करने जा रही हैं। सही सुना आपने, लेकिन ये शादी वह अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए कर रही हैं। दरअसल सोशळ मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत अपने नए गाने के लिए शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी सावंत मीडिया से बात भी करती हैं।

वही एक और वीडियो में राखी हंस रही है और बोल रही हैं कि दुल्हन यहां हैं और दुल्हा जेल में है। राखी बोल रही हैं कि इस वीडियो में हम लोगों को रुलाने वाले हैं। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा राखी मस्त इंसान हैं। उम्मीद है कि हर कोई उनकी तरह मजबूत होगा। वही एक ने कहा अब कोई नया आएगा देख लेना पक्का। वही एक ने ट्रोल करते हुए कहा एक बार नहीं मैडम, रितेश को भूल गई क्या।

Back to top button