x
विश्व

G7 Summit 2022: रूस पर लगया जाएगा और प्रतिबंध,यूक्रेन के समर्थन सारे देश

सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – सात देशों के समूह के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन का समर्थन जारी रखने और रूस पर अधिक प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की है। जापान ने 18 फरवरी को म्यूनिख, जर्मनी में G7 बैठक की मेजबानी की, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन के मौके पर विचार-विमर्श किया गया। बता दें कि जापान इस साल की G7 की अध्यक्षता कर रहा है और यह बैठक तोक्यो द्वारा आयोजित पहला विदेश मंत्री सम्मेलन था। इस बैठक में यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा को भी आमंत्रित किया गया था।

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध को एक साल पूरा होने जा रहा हैं। 24 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला करना शुरू किया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि रूस के सामने यूक्रेन टिक पाएगा लेकिन इस युद्ध को एक साल होने जा रहे है और अभी भी यूक्रेन सुपर पावर देश रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा G7 मंत्रिस्तरीय बैठक भी शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने जापानी विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा के निमंत्रण पर G7 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। हमने 2023 में यूक्रेन की जीत के लिए आवश्यक हर चीज पर ध्यान केंद्रित किया। हथियारों की तेजी से आपूर्ति और नए प्रतिबंध होंगे। रूस को यह महसूस करना चाहिए कि हम उसकी आक्रामकता का मुकाबला करते नहीं थकेंगे।’

Back to top button