x
खेल

धोनी ने 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर की वापसी,खेत में चलाया ट्रैक्टर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – धोनी ने 2 साल के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट जनवरी 2021 में अपलोड की थी। धोनी ने अपनी उस पोस्ट में एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वो लीची खाते हुए दिख रहे थे। 2 साल बाद धोनी की इंस्टाग्राम पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी खुद ट्रेक्टर चलाकर पूरे खेत की जुताई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. धोनी बाइक्स के बहुत शौकीन हैं और कई बार उन्हें बाइक्स चलाते हुए देखा गया है. लेकिन ऐसा पहली बार हुई है कि जब वो ट्रेक्टर चलाते हुए नज़र आए. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कुछ नया सीखकर अच्छा लगा लेकिन काम पूरा करने में बहुत लंबा समय लगा.” धोनी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को 14 लाख से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं करीब 45 हज़ार लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं.

धोनी ने इंस्टा पर इस वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कोई नई चीज सीखना अच्छा है, लेकिन काम खत्म करने में काफी अधिक समय लग गया।’ आपको बता दें कि इस वीडियो में धोनी एक खेती की जुताई कर रहे हैं और इस काम के लिए उन्होंने ट्रैक्टर का सहारा लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी किसी पेशेवर किसान की तरह खेत की जुताई कर रहे हैं। धोनी के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Back to top button