x
मनोरंजन

मशहूर हस्ती अन्नू कपूर को आया हार्ट अटैक,अस्पताल हुए भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अन्नू कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, सीने की दर्द की शिकायत के बाद में उन्हें तुरंत एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गुरुवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। एक्टर मुबई में नहीं बल्कि दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जानकारी के मुताबिक वो दिल्ली किसी काम से आए थे और ली मेरिडियन होटल में ठहरे हुए थे, तभी ये घटना घटी।

66 साल के अन्नू कपूर एक एक्टर, सिंगर, निर्देशक, रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट हैं. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. वे एक्टिंग की दुनिया में 40 सालों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग कैटेगरी में दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड, एक फिल्मफेयर अवॉर्ड और दो इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते हैं।

अब अन्नू कपूर के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि हॉस्पिटल में उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

अन्नू कपूर के 4 बच्चे हैं और उनकी पत्नी का नाम अनुपमा है. उनका असली नाम अनिल कपूर है. उन्होंने ‘तेजाब’ फिल्म में काम करने के दौरान अपना नाम अनिल कपूर से बदलकर अन्नू कपूर रख लिया था, ताकि फेमस एक्टर अनिल कपूर के साथ नाम को लेकर कोई दुविधा न रहे.

Back to top button