x
मनोरंजन

ब्लैक बिकिनी में Nikki Tamboli ने दिखाया जलवा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – निक्की अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख फैंस घायल हो जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक क्लिप शेयर किया था, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही थीं। इस बीच निक्की तंबोली का एक बोल्ड वीडियो आउट हुआ है, जिसमें वो बोल्डनेस की सारी हदें पार करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये अवतार देख फैंस का मन मचल गया है।

टीवी अदाकारा निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने जमकर धमाल मचाया था। इसके बाद निक्की रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनी थीं। बाद में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में अपना जलवा बिखेरा हैं। निक्की तंबोली का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निक्की ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलने तिहाड़ जेल गई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुकेश चंद्रशेखर ने निक्की को कई महंगे गिफ्ट्स भी दिए थे।

टीवी अदाकारा निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में बेहद बोल्ड लग रही हैं। निक्की का ये रूप देख फैंस को ठंड में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। इस वीडियो में निक्की अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। बता दें कि बोल्डनेस और बेबाकी के मामले में निक्की के सामने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस पानी भरती हैं। इस क्लिप पर अबतक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक का बटन दबाया है। फैंस इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में जमकर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैम आप बहुत हॉट है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर हो।

Back to top button