x
विज्ञान

बड़ा एस्‍टरॉयड कल पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरेगा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – यह एस्ट्रोयड काफी तेजी से पृथ्वी की तरह बढ़ है और 26 जनवरी रात को यह पृथ्वी के बेहद करीब पहुंच जाएगा।एस्ट्रोयड 2023 BU 26 जनवरी को पृथ्वी के लगभग 3,500 किलोमीटर के करीब आने वाला है।यह एस्ट्रोयड आकार में करीब 16 फीट चौड़ा है। अगर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण यह पृथ्वी से टकराता है, तो इससे नुकसान भी पहुंच सकता है।

2023 BU’ साइज में बहुत बड़ा नहीं है। एक बस के बराबर। इस दिलचस्‍प बनाती है पृथ्‍वी से इसकी दूरी। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट स्‍टडीज (CNEOS) का मानना है कि बीते लगभग 100 से ज्‍यादा वर्षों में और आने वाले कई वर्षों में ‘2023 BU’ ऐसा चौथा एस्‍टरॉयड है, जो पृथ्‍वी के इतने नजदीक से गुजरेगा। CNEOS के पास वर्ष 1900 to 2200 तक का 35 हजार एस्‍टरॉयड का डेटा है।

बताया यह भी जाता है कि साल 2013 में चेल्याबिंस्क नाम का जो उल्कापिंड धरती से टकराया था, ‘2023 BU’ उससे साइज में आधा है। आप चाहें तो इसे पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरते हुए ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इटली का वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (वीटीपी) गुरुवार को इसकी लाइव स्ट्रीम करेगा।

एस्ट्रोयड 2023 BU आकार में करीब 16 फीट चौड़ा है। इस आकार के एस्ट्रोयड के मध्य हवा में ही विस्फोट होने की संभावना होती है।खगोलविदों का मानना है कि इस एस्ट्रोयड के वास्तव में पृथ्वी से टकराने की बहुत कम संभावना है।यदि आप इस घटना को एक शक्तिशाली टेलीस्कोप से देखना चाहते हैं, तो आप द वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के चैनल पर लाइव वेबकास्ट देख सकते हैं।यह लाइवस्ट्रीम 27 जनवरी को रात 12:45 बजे शुरू होगी।

नासा का कहना है कि 82 फीट से छोटी अंतरिक्ष चट्टानें पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर जल सकती हैं। यानी इनसे धरती पर कोई नुकसान ना के बराबर होगा। यह एस्‍टरॉयड 425 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है और अगली बार 6 दिसंबर 2036 को धरती के करीब आएगा।

Back to top button