x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Athiya Shetty-KL Rahul आज बंधेंगे शादी के बंधन में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। काफी समय तक दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही। अब दोनों की शादी खबरें हर जगह छाई हुई। अलग-अलग खबरों में कई तरह के दांवे किए जा रहे हैं। इसी बीच अब इन दोनों की शादी के डेट के बाद, अब शादी टाइम भी सामने आ गया है। अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इन दोनों की शादी के टाइम को लेकर खुलासा किया गया।

आज हल्दी सेरेमनी के बाद शाम चार बजे के आसपास दोनों सात फेरे ले लेंगे। बता दें कि शादी के बाद खास लोगों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। राहुल और आथिया की शादी में आने वाले मेहमनों को फंक्शन में मोबाइल फोन लाने की इजाजत नहीं होगी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहीं भी इधर-उधर पोस्ट नहीं की जाएंगी, वहीं शादी में सिर्फ 100 मेहमान ही शामिल होंगे।

केएल राहुल और अथिया के संगीत की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं। इसके अलावा संगीत में अन्य मेहमान भी जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि शादी से जुड़ी हर रस्म बेहद खास होने वाली है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है।शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि परंपरागत तरीके से साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्ते पर खाना परोसा जाएगा।

सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। इन दोनों को कई बार पार्टी में साथ देखा गया है। अभी हाल ही में न्यू ईयर पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, इस पार्टी में अथिया केएल राहुल रोमांटिक पोज में दिखाई दिए थे। अब फैंस को अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तस्वीरों को इंतजार है। अथिया और केएल राहुल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

Back to top button