x
राजनीति

जेपी नड्डा एक और साल बीजेपी के अध्यक्ष बने रहेंगे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – बीजेपी की ओर से आज सबसे बड़ा ऐलान किया गया है. जेपी नड्डा एक और साल के लिए बीजेपी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उन्हें पार्टी ने एक साल का विस्तार दिया है। इसके कयास तो पहले ही लगाए जा रहे थे, अब पार्टी ने इसका ऐलान भी कर दिया है। बड़ी बात यह है कि नड्डा 2024 तक यानी लोकसभा चुनाव से पहले तक पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पार्टी की बैठक में राजनाथ सिंह द्वारा प्रस्ताव रखा गया था और इसे भाजपा पदाधिकारियों ने स्वीकार कर लिया। संगठन का चुनाव हमारे संविधान के अनुसार होता है। यह वर्ष सदस्यता वर्ष है, कोविड के कारण सदस्यता कार्य समय पर नहीं हो सका, इसलिए संविधान के अनुसार कार्य बढ़ाया गया है। ऐसे में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा और सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया गया। अब नड्डा जून 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव बेहतर होगा। 2019 की तुलना में अधिक सीटें जीतेंगे। जेपी नड्डा ने अमित शाह से पार्टी की कमान संभाली। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की तो अमित शाह को केंद्र की राजनीति में लाया गया. उन्हें गृह मंत्री बनाया गया। साथ ही जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पार्टी की बैठक में राजनाथ सिंह द्वारा प्रस्ताव रखा गया था और इसे भाजपा पदाधिकारियों ने स्वीकार कर लिया। संगठन का चुनाव हमारे संविधान के अनुसार होता है। यह वर्ष सदस्यता वर्ष है, कोविड के कारण सदस्यता कार्य समय पर नहीं हो सका, इसलिए संविधान के अनुसार कार्य बढ़ाया गया है। ऐसे में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा और सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया गया। अब नड्डा जून 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे।

Back to top button