x
खेल

IPL 2023 का भाग नहीं बनने पर भी ऋषभ पंत को मिलेंगे करोडो रुपए


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पंत IPL के इस साल के सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इसके बावजूद उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था और उन्हें IPL में न खेलने के बाद भी पूरी राशि मिलेगी, हालांकि यह राशि फ्रेंचाइजी नहीं बल्कि BCCI देगा।

सर्जरी के बाद उन्हें मैदान पर वापसी करने में 6 महीने से अधिक का वक्त लग सकता है. यानी पंत आईपीएल 2023 में शायद ही खेलते नजर आएं। अब सवाल ये है कि अगर पंत आईपीएल नहीं खेले तो क्या उन्हें 16 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिस कीमत में दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को आईपीएल 2023 के लिए रीटेन किया है तो इसका जवाब है हां। लेकिन यह पैसा फ्रेंचाइजी नहीं, बल्कि बीसीसीआई देगी।

पंत BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट ए में रखा गया है। इस लिस्ट के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। BCCI इस राशि के साथ ही उन्हें IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स से मिलने वाली सैलरी को न खेलने के बावजूद भी भुगतान करेगी, क्योंकि BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों का बीमा करवाया है। BCCI नियमों के मुताबिक , चोट के कारण IPL से बाहर होने की स्थिति में इन खिलाड़ियों को IPL टीम नहीं बल्कि, बोर्ड की ओर से पूरा भुगतान किया जाता है। बोर्ड को बीमा कंपनी भुगतान करती है।

IPL टीम सीजन शुरू होने से पहले कैंप में शामिल होने पर खिलाड़ी को उसके कॉन्ट्रैक्ट का 50 प्रतिशत राशि का भुगता करती है। आधे मैच खेलने के बाद बची हुई राशि का 30 प्रतिशत उन्हें देना होता है। बाकी के 20 प्रतिशत का भुगतान मैच खत्म होने या उससे पहले IPL टीम खिलाड़ी मैचुअल अंडरस्टैंडिंग के आधार पर देती है।

Back to top button