x
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण का जन्म भारत में नहीं हुआ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यानी कि Highest Paid actress में से एक माना जाता है। दीपिका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक सफलता भी पायी थी।

कईं लोगों का मानना है की दीपिका भारत की नागरिक नहीं है और वह डेनिश नागरिक हैं। बता दें की दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था लेकिन असल में वह भारत की ही नागरिक हैं। डेनिश कानून के अनुसार, एक बच्चा जन्म के समय डेनिश नागरिक तब हो सकता है जब बच्चा डेनमार्क में पैदा हुआ हो और उसके माता-पिता में से किसी एक के पास डेनिश नागरिकता हो।

दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था लेकिन उस समय उनके माता-पिता में से कोई भी डेनिश नागरिक नहीं था। कहा जाता है की उस समय दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन की कोचिंग कर रहे थे और उनकी मां उज्जला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंसी में काम कर रही थीं। इसलिए बेशक दीपिका का जनम डेनमार्क में हुआ लेकिन डेनिश कानून के अनुसार वह वहां की नागरिकता के लिए अयोग्य थीं।

हालही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। माना जा रहा है की रणवीर पत्नी दीपिका का जन्मदिन मनाने के लिए रवाना हुए हैं हालांकि यह सामने नहीं आया है की वह कहां गए हैं।

Back to top button