x
विश्व

कंबोडिया के कैसीनो में लगी भयंकर आग,मंजिलो से कूदने लगे लोग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कंबोडिया के एक कैसिनो में भयंकर आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। आग इतनी खतरनाक थी कि उससे बचने के लिए लोग छतों से कूदने लगे। पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में करीब 50 लोगों के फंसे होने की खबर है। घटनास्थल से आये चौंकाने वाले फुटेज में लोगों को पांचवीं मंजिल से कूदते हुए देखा जा सकता है। इस दर्दनाक हादसे के दौरान इमारत के आंशिक रूप से गिरने की सूचना भी मिली है, जबकि अग्निशामकों ने बाद में आग पर लगभग 70% नियंत्रण का दावा किया है।

आग किन कारणों से लगी अभी तक इसका पता नहीं लग सका है। प्रशासन इसकी जांच में जुटा हुआ है। लोकल मीडिया के मुताबिक इस होटल में काफी सारे लोग थाईलैंड के थे। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक घायल हुए कुछ लोगों को थाईलैंड के सा कोइओ प्रोविंस के अस्पताल में भेजा गया है। पॉयपेट कंबोडियो और थाईलैंड के बॉर्डर पर काफी मशहूर कस्बा है। जो अपने कैसिनो के जाना जाता है। थाईलैंड में कैसिनो पर बैन होने के कारण वहां के काफी सारे लोग यहां गैर कानूनी तरीकों से जुआ खेलने के लिए आते हैं।

अनियंत्रित आग को देखते हुए कंबोडिया ने आग पर काबू पाने के लिए थाइलैंड से आपातकालीन कर्मचारियों को बुलाया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कंबोडिया के पॉइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो और होटल में बड़े पैमाने पर आग लगने से हुई मौतों में ज्यादातर थाई नागरिक हैं। आग की लपटों, धुंए में सांस लेने, कई मंजिल ऊपर से कूदने के चलते 30 लोग घायल भी हुए हैं।

Back to top button