x
भारत

कांग्रेस नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा,होगी एतिहासिक यात्रा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की सलाह केंद्र सरकार की ओर से मिली थी। जिसे लेकर अब कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यात्रा नहीं रुकेगी, हालांकि कांग्रेस ने कहा कि यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। वहीं हरियाणा पुलिस पर कांग्रेस ने यात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

24 दिसंबर की सुबह छह बजे हरियाणा से सटे दिल्ली के बदरपुर बार्डर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान, भारत जोड़ो यात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने के लिए राहुल गांधी की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार को सौपेंगे। भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बार्डर से शुरू होकर लाल किला तक जाएगी। दो घंटे के विश्राम के लिए यात्रा आश्रम चौक पर रुकेगी और इसके बाद लाल किले के लिए रवाना होगी। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज भारत जोड़ो यात्रा के रूट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं तो कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में झंडे और बैनर बनाने का काम चल रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय हरियाणा में चल रही है। गुरुवार को राहुल गांधी ने एक सभा को भी यहां संबोधित किया। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने हरियाणा पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि यात्रा में लोग नहीं पहुंच सकें, इसके लिए हरियाणा पुलिस काम कर रही थी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस ने लोगों को यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से रोकने की कोशिश की। साथ ही जहां यात्री रूके थे, वहां की बिजली काट दी गई थी।

Back to top button