x
मनोरंजन

फिल्म पठान का दूसरा गाना झूमे जो हुआ रिलीज, अरजीत जीता फैंस का दिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर सवाल उठाया गया था। इसको लेकर लगातार बवाल चल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना झूमे जो पठान रिलीज कर दिया है। इस गाने में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। जब से फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है, तब से ट्रोल्स इस फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग की जा रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ शाहरुख की फिल्म के इस गाने को काफी पसंद कर रहे है। इसी बीच पठान फिल्म का नया गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हो गया है। शाहरुख खान की फिल्म का ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

गाने में शाहरुख खान काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिका का लुक भी काफी शानदार है। गाना रिलीज होने से पहले इसे शानदार लाइक्स मिल चुके थे। वहीं अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर फैंस इस गाने को लेकर खूब एक्साइटेड हो रहे हैं।

Back to top button