x
विश्व

बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम मोदी का अपमान करने पर क्या कहा अमेरिका ने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में आए तनाव पर अमेरिका ने दोनों देशों से रचनात्मक संबंधों को बनाए रखने की नसीहत दी है। किसी एक पक्ष की ओर झुकाव दिखाए बगैर अमेरिका ने कहा कि अमेरिका के भारत और पाकिस्तान के साथ बहुआयामी संबंध है। वह वाक्युद्ध में नहीं पड़ना चाहता है बल्कि अपने लोगों की भलाई के लिए दोनों देशों के बीच रचनात्मक संबंध देखना चाहता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम भारत-पाकिस्तान को एक दूसरे के बीच के संबंधों के नजरिए से नहीं देखते हैं। दोनों देशों के साथ अमेरिका की गहरी और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।

”असल बात ये है कि दोनों देशों के साथ हमारी भागीदारी है और हम भारत-पाकिस्तान के बीच वाकयुद्ध नहीं देखना चाहते हैं। हम भारत और पाकिस्तान के बीच सार्थक संवाद देखना चाहते हैं। हमें लगता है कि ये पाकिस्तानी और भारतीय लोगों की बेहतरी के लिए जरूरी है। हम द्विपक्षीय रूप से एक साथ काफी कुछ कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि, ‘”भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ मतभेद हैं जिन्हें निश्चित तौर पर दूर करने की जरूरत है। अमेरिका एक साझेदार के रूप में दोनों की मदद करने के लिए तैयार है।”

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी दोनों देशों के साथ साझेदारी है। हम भारत और पाकिस्तान के बीच वाक युद्ध नहीं देखना चाहते हैं। हम भारत और पाकिस्तान के बीच एक रचनात्मक बातचीत देखना चाहते हैं। हमें लगता है कि यह पाकिस्तानी और भारतीय लोगों की भलाई के लिए है। बहुत काम है जो हम द्विपक्षीय रूप से एक साथ कर सकते हैं। ऐसे बहुत सारे मसले हैं जो दोनों देश एक दूसरे से वार्ता कर सुलझा सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों के लिए एक भागीदार के रूप में सहायता के लिए तैयार है।

Back to top button