x
भारत

किरेन रीजीजू कहा देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे राहुल गाँधी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि अरुणाचल के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में नौ दिसंबर को चीनी सैनिक और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प में पीएलए को मुंह की खानी पड़ी थी। भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को डटकर जवाब दिया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी और ‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।’

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं।’

Back to top button