x
मनोरंजन

सलमान खान यूलिया वंतूर को छोड़ इस एक्ट्रेस संग कर रहे इश्क़


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से तो फैंस का अटैंशन ग्रैब करते ही रहते हैं। साथ ही वो समय-समय पर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। बीते लंबे समय से भाईजान का नाम विदेशी हसीना यूलिया वंतूर से जुड़ रहा था।

सलमान भी कभी अपनी लव लाइफ तो कभी शादी के सवालों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि सलमान को उनकी नई पार्टनर मिल गई है और वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। सलमान इन दिनों अपने से 24 साल छोटी एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। सलमान खान जिस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि उनके साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली उनकी को-स्टार पूजा हेगड़े हैं। कहा तो ये भी जा रहे है कि सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को आने वाली 2 फिल्मों के लिए भी साइन भी कर लिया है।

सलमान खान इससे पहले भी कई हसीनाओं को डेट कर चुके हैं। बावजूद इसके भी एक्टर अबतक सिंगल हैं। बीते दिनों भाईजान, यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार पब्लिक अपीयरेंस देते भी देखा गया था। हालांकि, अब पूजा हेगड़े को डेट करने की खबरों से तो ऐसा लग रहा है कि सलमान खान और यूलिया वंतूर का ब्रेकअप हो गया है।

Back to top button