x
ट्रेंडिंगविश्व

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सीढ़ियों से गिरे,बीमार होने की भी अटकलें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। डेली मैक ने एक टेलीग्राम चैनल के हवाले से दावा किया कि पुतिन अपने सरकारी आवास की सीढ़ियों से नीचे गिर गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीढ़ियों से गिरते समय उन्होंने अनैच्छिक रूप से शौच भी किया। जनरल एसवीआर चैनल पहले ही दावा करता रहा है कि पुतिन कैंसर से जूझ रहे हैं। इसने कहा कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद 70 वर्षीय नेता का स्वास्थ्य बिगड़ रहा था।

इस हादसे के बाद उनके निजी गार्ड्स ने उन्हें उठाया और उनकी सफाई के बाद उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की जांच में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। रात में उनकी हालत स्थिर थी इतना ही नहीं, वे अपने आप चल-फिर भी सकते हैं। हालांकि रीढ़ की हड्डी के निचले कोक्सीकस हिस्से में दर्द होने से उन्हें बैठने में दिक्कत आ रही है। ये खबर तब आई है जब यूक्रेन द्वारा हाल ही में दावा किया गया था कि व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। ऐसे में वे खुद को सही दिखाने के लिए अपने बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह घटना राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के सामने हुई, जिन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और पुतिन की सहायता के लिए दौड़ पड़े। तीन सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पास के सोफे तक ले जाने में मदद की और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को निवास पर बुलाया। चैनल ने कहा कि डॉक्टर मिनटों में पहुंच गए, लेकिन तुरंत राष्ट्रपति की जांच नहीं कर सके। पुतिन ने सीढ़ियों से नीचे गिरने के दौरान शौच कर दिया।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी तबीयत को लेकर दावा किया गया था कि उनकी हालत गंभीर है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया था। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया था। रूसी राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। वे कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और यूक्रेन जंग के बीच उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया है। जंग के तनाव को लेकर उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। इससे पुतिन के चिकित्सक व उनके परिजन चिंतित बताए गए हैं।

Back to top button