x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

FIFA वर्ल्‍ड कप : नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान,हो रही बुरी तरह ट्रोल-वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अभिनेत्री नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस स्‍टेप के साथ अपने बोल्‍ड अवतार और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 29 नवंबर को कतर में अल बिद्दा पार्क में फीफा विश्व कप 2022 के कतर फैन फेस्टिवल में नोरा फतेही ने शो किया लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। विश्व कप 2022 (Fifa World Cup 2022) के इस कार्यक्रम में एक्‍ट्रेस ने जय हिंद के नारे लगाते हुए तिरंगा लहराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन भारतीय ध्‍वज फहराते हुए नोरा ने ऐसी गलती कर दी है कि सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

वीडियो में उन्होंने सिल्वर स्टिलेटोस के साथ सिल्वर ग्लिटर वाली ड्रेस पहनी थी। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने तिरंगा थामा और कहा, ‘जय हिंद।’ उन्होंने आगे कहा, ‘क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं?’ दर्शकों ने भी ‘जय हिंद’ के नारे लगाए। लेकिन इस बीच उनकी एक गलती भी पकड़ी गई। उन्होंने एक तो तिरंगे को उल्टा पकड़ा था, जिसके लिए उन्हें खूब सुनाया गया। दूसरा ये कि उन्होंने तिरंगे को बहुत गलत तरीके से उठाया और उसे फेंका भी गया।

लोगों ने तिरंगे को स्‍टेज पर फेंक कर एक्‍ट्रेस को पकड़ाने पर तो गुस्‍सा दिखाया ही साथ ही नोरा को झंडे को उल्‍टा फहराने पर खरी खोटी सुना रहे। लोग उन पर तिरंगे का अपमान का आरोप लगा रहे हैं। यूजर्स उन्हें जमकर सुना रहे हैं और तिरंगे का अपमान करने के लिए उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने, लहराने और इसका अपमान करने का आरोप लग रहा है। सबसे पहले तो नोरा को स्टेज पर फेंककर तिरंगा दिया गया। फिर स्टेज पर गिर झंड़े को उन्होंने उठाकर लहराया। हद तो तब हुई जब नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया। नोरा ने जिस तरह स्टेज से तिरंगे को नीचे खड़े शख्स को लौटाया, उसकी भी आलोचना हो रही है।

Back to top button