x
खेलट्रेंडिंग

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्रारा आज मिलेगा खिलाड़िओ खेल पुरस्कार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा हो चुकी है। पुरस्कार विजेता 30 नवंबर को शाम चार बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे। केंद्र सरकार की ओर से हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेल जगत में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं. इस साल पहली बार, केवल ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे।

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार विजेता आज राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिए चयनित खिलाड़ियों में अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक लेकर आए थे। अर्जुन अवॉर्ड की लिए चुने गए इन खिलाड़ियों में बैडमिंटन के युवा स्टार लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद और पहलवान अंशु मलिक शामिल हैं।

मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2022-
1. श्री शरत कमल अचंता (टेबल टेनिस)

खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साल 2022 के अर्जुन पुरस्‍कार-
1. सुश्री सीमा पुनिया (एथलेटिक्‍स)
2. श्री एल्‍धोस पॉल (एथलेटिक्‍स)
3. श्री अविनाश मुकुंद सबले (एथलेटिक्‍स)
4. श्री ल्‍क्ष्‍य सेन (बैडमिंटन)
5. श्री प्रणय एचएस (बैडमिंटन)
6. श्री अमित (बॉक्‍सिंग)
7. सुश्री निखत जरीन (बॉक्‍सिंग)
8. सुश्री भक्‍ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज)
9. श्री आर प्रज्ञानानंद (शतरंज)
10. सुश्री दीप ग्रेस एक्का (हॉकी)
11. सुश्री सुशीला देवी (जूडो)
12. सुश्री साक्षी कुमारी (कबड्डी)
13. सुश्री नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल)
14. श्री सागर कैलास ओवलकर (मल्‍लखंभ)
15. सुश्री एलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी)
16. ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी)
17. सुश्री श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
18. श्री विकास ठाकुर (भारोत्‍तोलन)
19. सुश्री अंशु (कुश्‍ती)
20. सुश्री सरिता (कुश्‍ती)
21. श्री परवीन (वूशु)
22. सुश्री मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन)
23. श्री तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन)
24. श्री स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा बैडमिंटन)
25. सुश्री जेरलिन अनिका जे (डैफ बैडमिंटन)

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार-
1. सुश्री अश्विनी अकुंजी सी. (एथलेटिक्स)
2. श्री धर्मवीर सिंह (हॉकी)
3. श्री बी.सी सुरेश (कबड्डी)
4. श्री नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)

साल 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार-
1. श्री जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
2. श्री मोहम्मद अली क़मर (बॉक्‍सिंग)
3. सुश्री सूमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी)
4. श्री सुजीत मान (कुश्‍ती)

Back to top button