ऋतुराज गायकवाड़ ने 1 ओवर में लगाए 7 छक्के,फैंस का जीता दिल -वीडियो
नई दिल्ली – ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने गदर मचा दिया और 159 गेंद पर 220 रन की पारी खेली, अपनी पारी में गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए. यानि वनडे में गायकवाड़ ने दोहरा शतक लगा दिया. यही नहीं उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में 7 छक्के लगाए. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की बल्लेबाजी की,महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिय।
6⃣ 6⃣ 6⃣ 6⃣ 6⃣nb 6⃣ 6⃣ = 43 runs in an over!
220* runs off just 159 balls!
Ruturaj Gaikwad, WHAT HAVE YOU JUST DONE?! 🤯#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 pic.twitter.com/CPp38qeVM7
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) November 28, 2022
विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने गदर मचा दिया और 159 गेंद पर 220 रन की पारी खेली, अपनी पारी में गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए. यानि वनडे में गायकवाड़ ने दोहरा शतक लगा दिया. यही नहीं उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में 7 छक्के लगाए. दरअसल, महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में गेंदबाज शिव सिंह के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाल मचाया और ओवर की पहली 4 गेंदों पर छक्का लगाया, फिर 5वीं गेंद नो बॉल थी, उस गेंद पऱ भी छक्का लगाकर कमाल कर किया. फिर अगले दो गेंद पर भी छक्का लगाकर विश्व क्रिकेट को गायकवाड़ ने हैरान कर दिया.