x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

शेर को देख उड़े शहनाज गिल के होश,उल्टे पैर भागीं -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शहनाज़ दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में शामिल हुईं थीं। इस इवेंट से भी शहनाज की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं,अब उन्होंने एक ऐसा मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शहनाज गिल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। अब शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में वह काफी डरी-डरी नजर आ रही हैं। इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शहनाज कमरे में जाने की कोशिश करती हैं कि उनकी नजर शेर पर पड़ती है और डरकर बाहर भागने लगती हैं। इस पर वहां पर मौजूद लोग उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वह शेर कुछ नहीं करेगा। इसके बाद शहनाज गिल हिम्मत करके अंदर जाती हैं और शेर को देखती हैं। शहनाज के इस मजेदार वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ ही घंटे में इस वीडियो को करीब चार लाख लोगों ने लाइक किया है।

हजारों लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं,अनुष्का शर्मा नाम की एक यूज़र ने लिखा, “आप तो खुद हमारी शेरनी हो इससे मत डरो.” एक यूज़र ने लिखा, “हिम्मत वाली लड़की है. वो रूम के अंदर चली गई यही बहुत है।

Back to top button