x
मनोरंजन

अक्षय कुमार के हाथ से ‘आवारा पागल दीवाना 2’ और ‘वेलकम 3’ भी निकल गई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन होंगे। अब इसके बाद उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है। खबर आ रही है कि ‘हेरी फेरी 3’ के बाद अब अक्षय कुमार के हाथ से ‘आवारा पागल दीवाना 2’ और ‘वेलकम 3’ भी निकल गई है।

अक्षय कुमार इस बात से बहुत आहत थे कि वो ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। ये फ्रेंचाइजी उनके लिए बहुत खास है। हालांकि, फिरोज नाडियाडवाला प्रैक्टिकल थे। अक्षय कुमार की चर्चा हो रही है। सभी के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर एक के बाद एक फिल्मों से अक्षय कुमार साइड क्यों होते जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं अक्षय कुमार के हाथ से ये फिल्में कैसे फिसली।

फिरोज नाडियाडवाला ने प्लान किया है कि वो ‘आवारा पागल दीवाना 2’ और ‘वेलकम 3’ बनाएंगे। सूत्र का कहना है, ‘फिरोज ने अक्षय कुमार को स्पष्ट कर दिया था कि वो इन दोनों रोमांचक सीक्वल के लिए पहली पसंद थे। वो उम्मीद कर रहे थे कि वो और अक्षय बैठकर विज्ञापनों पर काम कर सकें, ताकि इससे सभी को फायदा हो।’

‘अक्षय कुमार ने खुद ही स्क्रिप्ट की वजह से ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का फैसला किया है। इससे फिरोज बेहद आहत हुए थे। उन्होंने अक्षय के बिना ही ‘आवारा पागल दीवाना 2’ और ‘वेलकम 3’ के लिए आगे बढ़ने का फैसला किया है।

Back to top button