x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

जाने क्यों आशिकी के पोस्टर में छुपाया गया था सितारों का चेहरा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म आशिकी का नाम लोगों की जुबान पर था, उतने ही इसके गाने भी पसंद किए गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने आज भी लोग बेहद शौक से सुनते हैं। आशिकी फिल्म के 32 साल पूरे होने पर फिल्म के गायक कुमार सानू के साथ आशिकी के लीड स्टार इंडियन आइडल 13 के मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट की गायकी की जमकर तारीफ की और आशिकी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।

इसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की ऑनस्क्रीन लव स्टोरी दिखाई गई थी। फिल्म की कहानी के साथ ही इस फिल्म के गाने इतने पॉपुलर हुए आज भी लोग गुनगुनाते रहते हैं। फिल्म ‘आशिकी’ के गाने कुमार सानू, उदित नारायण, नितिन मुकेश और अनुराधा पौडवाल ने गाए हैं। ‘इंडियन आइडल 13’ में पहुंचे कुमार सानू ने फिल्म ‘आशिकी’ के पोस्टर को लेकर दिलचस्प बात बताई। कुमार सानू ने बताया कि उन्होंने और प्रोड्यूसर गुलशन कुमार ने कैसे फिल्म के पोस्टर पर फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘गुलशन जी के साथ फिल्म के पोस्टर पर चर्चा करते हुए हम नए एक्टर को लेकर सस्पेंस बनाना चाहते थे।

तब ये सोचा कि एक्टर का चेहरा कोट में छिपाकर उसकी पहचान को नहीं बताएंगे। इसके बाद फिल्म बनी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के जरिए महेश भट्ट ने दो नए चेहरे अनु अग्रवाल और राहुल रॉय को लॉन्च किया था। इस फिल्म के गानों को आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं। इसके बाद 2013 में आशिकी का सीक्वल आशिकी 2 रिलीज हुई। इस फिल्क को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Back to top button