x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी फिर से बने पेरेंट्स,घर आया नन्हा मेहमान -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सीता यानी देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। देबीना एक बार फिर से एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं हैं। महज कुछ मिनटों पहले ही देबीना ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत नोट के साथ अपनी बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर स्टार्स और फैंस के बधाई संदेश का तांता लग गया है। हर कोई मां और बच्ची को विश कर रहैं।

गुरमीत चौधरी ने साथ ही यह जानकारी भी दी है कि, उनकी बेटी समय से पहले इस दुनिया में आ गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गुरमीत चौधरी ने लिखा है- ‘बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है। हम दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस समय हम आप लोगों से सिर्फ निजता की उम्मीद रखते हैं। हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में दस्तक दे चुकी है। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।’

देबिना बनर्जी ने डिलीवरी के कुछ दिन पहले ही बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। इन तस्वीरों को लेकर वो काफी चर्चा में तो रहीं थीं इसके साथ ही उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। देबिना बनर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट मैटरनिटी फोटोशूट की लगभग तीन से चार तस्वीरें शेयर की थीं। गुरमीत चौधरी के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज उन्हें नन्हीं परी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। एक्टर सोनू सूद, कॉमेडियन भारती ने भी कॉमेंट किया है। भारती सिंह ने कॉमेंट करते हुए लिखा है- ‘याहू, बधाई. बेबी गर्ल चाहिए मुझे भी’

Back to top button