
नई दिल्ली – शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 (Karnataka Teacher Recruitment Exam 2022) में एक विवादित मामला सामने आया है. यहां एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाली एक लड़की ने सभी डिटेल्स को अच्छे से भरा और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को एप्लीकेशन फॉर्म (Govt Teacher Exam) में भरकर सबमिट किया. लेकिन परीक्षा से पहले जब शिक्षक भर्ती का एडमिट कार्ड जारी किया गया तो एडमिट कार्ड में लड़की की तस्वीर के बजाय सनी लियोनी की अश्लली तस्वीर देखने को मिली.
ಶಿಕ್ಷಕರ ನೇಮಕಾತಿಯ ಪ್ರವೇಶಾತಿ ಪತ್ರದಲ್ಲಿ ಅಭ್ಯರ್ಥಿಯ ಬದಲು ನೀಲಿಚಿತ್ರ ತಾರೆಯ ಫೋಟೋ ಪ್ರಕಟಿಸಲಾಗಿದೆ.
ಸದನದಲ್ಲಿ ನೀಲಿಚಿತ್ರ ವೀಕ್ಷಿಸುವ ಪಕ್ಷದವರಿಂದ ಇನ್ನೇನು ತಾನೇ ನಿರೀಕ್ಷಿಸಲು ಸಾಧ್ಯ?@BCNagesh_bjp ಅವರೇ, ನೀಲಿಚಿತ್ರ ತಾರೆ ನೋಡುವ ಹಂಬಲವಿದ್ದರೆ ಒಂದು ಫೋಟೋ ನೇತಾಕಿಕೊಳ್ಳಿ, ಅದಕ್ಕೆ ಶಿಕ್ಷಣ ಇಲಾಖೆಯನ್ನು ಉಪಯೋಗಿಸಬೇಡಿ! pic.twitter.com/Czb7W0d1xJ
— B.R.Naidu ಬಿ.ಆರ್.ನಾಯ್ಡು Vasanthnagar (@brnaidu1978) November 8, 2022
कर्नाटक एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कहा है कि वह इस मामले में FIR दर्ज कराएंगे ताकि इस पूरी घटना पर विस्तृत जांच हो सके। जिस प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर यह तस्वीर पाई गई है वह 6 नवंबर को आयोजित हुई थी और इस एग्जाम में 3 लाख 22 हजार से भी ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
कर्नाटक कांग्रेस सोशल मीडिाय चेयरपर्सन बीआर नायडू ने एडमिट कार्ड की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा- शिक्षक भर्ती के ए़डमिट कार्ड में उम्मीदवार की फोटो के स्थान पर ब्लू चिप स्टार की तस्वीर लगाई गई है. सदन में ब्लू फिल्म देखने वाली पार्टी से और उम्मीद ही क्या की जा सकती है. उन्होंने आगे बीसी नागेश को टैग कर लिखा- अगर आप किसी ब्लू चिप स्टार को देखना चाहते हैं तो उसकी फोटो टांग लें. इसके लिए शिक्षा विभाग का इस्तेमाल न करें.
कभी पोर्न स्टार रहीं सनी लियोनी अब बॉलीवुड फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और टीवी शोज में काम करती हैं। पिछले काफी वक्त से वह MTV के पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज को होस्ट भी कर रही हैं। हालांकि फिल्मों में अब सनी लियोनी कम ही नजर आती हैं लेकिन उन्होंने शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे सितारों की फिल्मों में काम किया है।