x
ट्रेंडिंगभारत

भारत जोड़ो यात्रा दौरान कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज 62वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को नांदेड़ जिले से शुरू हुई। मंगलवार को यात्रा के दिन कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई। दरअसल, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का निधन हो गया है। कृष्णकांत पांडे यात्रा के साथ चल रहे थे। उनके निधन से कांग्रेस नेता दुखी हैं।

कृष्णकांत पांडे हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में चल रहे थे। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडेय के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पांडेय ने अंतिम क्षण तक राष्ट्रीय ध्वज को थामे रखा। राहुल गांधी ने पांडेय के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, “देश के प्रति उनका समर्पण हमें प्रेरित करता रहेगा।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अन्य के साथ चलते समय पांडेय को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने बताया कि पांडेय को एम्बुलेंस से शंकर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अधिकारी ने बताया कि वह नागपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कृष्णकांत के निधन पर दुख जताया है। राहुल ने कहा कि कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।

Back to top button