x
विश्व

रूस और यूक्रेन युद्ध : रूस की धमकी का करारा जवाब देगा अमेरिका,तैयार किए परमाणु बम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग अब खतरनाक दौर में प्रवेश करती नजर आ रही है,इस युद्ध में अब परमाणु हमले का भी खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, रूस का आरोप है कि यूक्रेन उस पर डर्टी बम से हमला करने की योजना बना रहा है। बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका उच्च सटीकता वाले टैक्टिकल न्यूक्लियर बमों की यूरोप में आपूर्ति बढ़ाने में लगा है। बुधवार को पुतिन ने जल, थल और वायु सेना के युद्धाभ्यास का निरीक्षण किया। एक रूसी कर्नल के मुताबिक ये ब्रिटेन और अमेरिका को खत्म करने का अभ्यास था।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के पास बेल्जियम, नीदरलैंड, इटली, जर्मनी और तुर्की के ठिकानों पर लगभग 100 परमाणु हथियार हैं। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका उन NATO देशों में परमाणु हथियार बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, जहां बॉम्बर को अपग्रेड किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में NATO सहयोगियों के साथ एक प्राइवेट मीटिंग की थी।

रूस को जवाब देने के लिए अमेरिकी सेना और नेवी ने हाइपरसोनिक हथियार का टेस्ट किया। इतना ही नहीं अब अमेरिका ने फैसला किया है कि सबसे बुरी स्थिति के लिए तैयार रहते हुए दर्जनों हथियार हफ्ते भर में नाटो के प्रमुख ठिकानों पर भेजे जाएंगे। इन नए हथियारों में B61-12 थर्मोन्यूक्लियर बम हैं, जिन्हें अब तक का सबसे खतरनाक परमाणु उपकरण माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी क्षमता 50 हजार टन से 300 टन TNT के बीच कंट्रोल की जा सकती है। इसे अब तक का सबसे सटीक हथियार माना जाता है।

इस युद्धाभ्यास के कारण अब पश्चिमी देशों में चिंता बढ़ रही है। इस बात की चिंता बढ़ने लगी है कि पुतिन कभी भी परमाणु बम दाग सकते हैं। पुतिन ने हाल ही में एक पब्लिक मीटिंग में आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों के कारण यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं हो रहा है और उन्हीं के कारण खाद्य और ऊर्जा का बाजार अस्थिर हैं।

Back to top button