x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia-Ukraine War: जंग के बीच भारतीय नागरिक जल्द छोड़ दे यूक्रेन,इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत ने बुधवार को अपने सभी नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा करने से बचने की सलाह जारी की। यूक्रेन में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और हाल ही में हुए हमलों को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजारी जारी की है। एडवाइजरी में यूक्रेन में “बिगड़ती सुरक्षा स्थिति” का हवाला देते हुए छात्रों और भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी। इस एडवाइजरी को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रकाशित किया है।

भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत के नागरिकों को यूक्रेन (Ukraine) की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ का ऐलान किया। ये क्षेत्र लुहान्स्क, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन है। मार्शल लॉ की घोषणा के बाद रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपात शक्तियां मिल गई हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान कहा कि मैंने रूसी संघ के इन चार विषयों में मार्शल लॉ लागू करने के लिए एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके बाद क्रेमलिन ने एक डिक्री प्रकाशित की जिसमें कहा गया कि गुरुवार की शुरुआत से क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू हो जाएगा। रूस की ओर से हाल ही में यूक्रेन (Ukraine) पर हमले भी तेज कर दिए गए हैं. बीते सोमवार (17 अक्टूबर) को ही यूक्रेन के कई शहरों पर ड्रोन से हमले (Drone Attack) किए गए थे। यूक्रेन की ओर से कहा गया था कि ड्रोन हमले में छह लोगों की जान गई है जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।

Back to top button