x
राजनीति

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 41वें दिन आंध्र प्रदेश पहुंचे,लोगों में उत्साह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत जोड़ो यात्रा 41वें दिन मंगलवार को आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई। पड़ोसी राज्य कर्नाटक से उनकी यात्रा आंध्र प्रदेश के अलुरु विधानसभा क्षेत्र के हलाहारवि पहुंची। चत्रगुडी में हनमान मंदिर में पूचा अर्चना के बाद राहुल ने अपनी पदयात्रा शुरू की। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और लोग चल रहे हैं।

राहुल गांधी 27 अक्टूबर को मकथल में पैदल मार्च शुरू करेंगे और यात्रा 11 नवंबर को हैदराबाद शहर में प्रवेश करेगी। गांधी उस दिन चारमीनार में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। कांग्रेस नेता तेलंगाना में कामारेड्डी जिले के जुक्कल में अपनी यात्रा समाप्त कर सकते हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने पहले कहा था कि यात्रा राज्य में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

कुरनूल के कई क्षेत्रों से होते हुए यह यात्रा चागी गांव पहुंचेगी, जहां यात्रा को विराम दिया जाएगा। कन्याकुमारी से सात सितंबर को यात्रा की शुरू हुई थी। यह यात्रा 21 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी। उसके बाद 23 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी। तेलंगाना मामलों के कांग्रेस प्रभारी मणिकम टैगोर ने कहा कि राज्य में भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर तक रहेगी।

Back to top button