x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

MS Dhoni साउथ के इन 2 स्टार्स के साथ फिल्म बनाएंगे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैन्स हमेशा ही उनसी जुड़ी बातों को लेकर एक्साइटिड रहते हैं। सोशल मीडिया पर धोनी के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं। फैन्स धोनी के साथ ही उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच धोनी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर सिनेमा लवर्स भी खुश हो जाएंगे। एम एस धोनी (MS Dhoni), साउथ इंडियन सिनेमा के दो बड़े स्टार्स के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

‘माही तमिल, तेलुगू और मलयालम में फिल्मों का निर्माण करने के लिए साउथ में ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ में अपनी फिल्म निर्माण कंपनी शुरू कर रहे हैं.’ पिछले साल धोनी एंटरटेनमेंट का नया Logo इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ जारी किया गया था, जिसे इस तरह से पढ़ा जा सकता है, ‘धोनी एंटरटेनमेंट में हम माइंडफुल एंटरटेनमेंट में विश्वास करते हैं क्योंकि मास कम्युनिकेशन एक सुपरपावर है जिसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

माही जल्दी ही सिनेमा के फील्ड में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि धोनी, साउथ इंडस्ट्री से अपनी फिल्मों की शुरुआत करेंगे और अपने पहले प्रोजेक्ट में धोनी ने साउथ के सुपरस्टार एक्टर्स थलापति विजय और महेश बाबू को लेने की योजना बनाई है। बतौर प्रोड्यूसर धोनी ने अपनी फिल्म में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन और कन्नड़ इंडस्ट्री से किच्चा सुदीप को भी कास्ट करने की तैयारी की है।

धोनी का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम एमएस धोनी एंटरटेनमेंट है। इस प्रोडक्शन हाउस को धोनी के साथ ही साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मैनेज करती हैं। जानकारी के मुताबिक इसका नया ऑफिस चेन्नई में बन रहा है। याद दिला दें कि इस प्रोडक्शन हाउस से रोर ऑफ लायन,द हिडन हिंदू और ब्लेज टू ग्लोरी जैसी तीन छोटे बजट की फिल्में बन चुकी हैं।

Back to top button