x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

भारत ने रूस को दिया झटका,UNGA रूस के खिलाफ किया वोट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर अवैध कब्जे को लेकर रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव में रूस की निंदा करने के लिए खुले मतदान की मांग की गई लेकिन पुतिन इसके लिए गुप्त मतदान की मांग पर अड़े थे जिसे भारत ने खारिज कर दिया है और खिलाफ जाकर वोटिंग भी कर दी है। बता दें कि यह मसौदा प्रस्ताव अल्बानिया द्वारा लाया गया है।

रूस ने मांग की थी कि प्रस्ताव पर गुप्त मतदान द्वारा मतदान किया जाए। भारत सहित संयुक्त राष्ट्र के 107 सदस्य देशों ने रिकॉर्ड वोट के पक्ष में मतदान करने के बाद गुप्त मतदान के लिए रूस की मांग को खारिज कर दिया। केवल 13 देशों ने गुप्त मतदान के लिए रूस के आह्वान के पक्ष में मतदान किया। वहीं, 39 देशों ने इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता एक अपमानजनक धोखाधड़ी का गवाह बन गई है जिसमें दुर्भाग्य से महासभा के अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया लेकिन संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य राज्यों को स्वतंत्र रूप से अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार दिया जा रहा है।

भारत ने पिछले महीने रूस-यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच हुई वोटिंग भाग नहीं लिया था, जबकि रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया था जिसे अमेरिका और अल्बानिया ने मॉस्को के “अवैध जनमत संग्रह” की निंदा करने के लिए पेश किया था।

पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अल्बानिया की ओर पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव पर भारत मतदान से दूर रहा था। इस प्रस्ताव में रूस के अवैध जनमत संग्रह और यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसके कब्जे की निंदा की गई थी। इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि रूस, यूक्रेन से अपने सैन्य बलों को तत्काल वापस बुलाए। संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने यूक्रेन पर आपातकालीन विशेष सत्र को फिर से बुलाया। संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों के स्पष्ट उल्लंघन के रूप में रूस की निंदा करने के लिए असेंबली और आपातकालीन विशेष सत्र में विचार किया गया।

Back to top button