x
खेल

IPL 2024 : IPL में एक बार फिर खराब अंपायरिंग! ,पृथ्वी शॉ के कैच पर मचा बवाल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः आईपीएल के इस सीजन में अंपायर्स के कई फैसलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नो बॉल, वाइड बॉल से लेकर तमाम डिसीजन पर विवाद हो चुका है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबले में भी एक नया विवाद शुरू हो गया। दरअसल, नूर अहमद ने पृथ्वी शॉ का जो कैच लिया, उसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

चौथे ओवर में विवादित तरीके से आउट हुए पृथ्वी शॉ

पूरा वाकया चौथे ओवर में हुआ। संदीप वॉरियर ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो पृथ्वी ने इसे पुल करके स्क्वेयर लेग की ओर जड़ दिया। हालांकि बाउंड्री के पास खड़े फील्डर नूर अहमद ने तुरंत फुर्ती दिखाई और डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। इसके बाद इस कैच का रिव्यू लिया गया, जिसमें अंपायर ने माना कि ये क्लीन कैच था। इस तरह पृथ्वी को 11 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल?

नूर अहमद के इस कैच पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नूर ने जब कैच लिया तो गेंद जमीन से टकरा गई थी। इस तरह ये क्लीन कैच नहीं था और पृथ्वी शॉ को नॉट आउट करार दिया जाना चाहिए था। हालांकि अंपायर ने माना कि नूर की उंगलियां जमीन से टच हुई थीं, गेंद नहीं। साथ ही नूर कैच लेते वक्त पूरे कंट्रोल में थे। इसलिए पृथ्वी शॉ को आउट करार दिया गया।

पृथ्वी शॉ ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन

बता दें कि पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन बढ़ गई है। खास तौर पर पिछले तीन मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह महज 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में वह 7 रन ही बना सके। लखनऊ सुपर जायंट्स उन्होंने 32 रन बनाए थे। कुल मिलाकर अब तक 7 मैचों में उन्होंने 186 रन बनाए हैं। जिसमें उनका औसत 26.43 का रहा है।

पृथ्वी शॉ के कैच को लेकर मचा बवाल

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी का चौथा ओवर गुजरात टाइटंस की तरफ से तेज तर्रार गेंदबाज संदीप वेरियर डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर जैक फ्रेजर मैक्गर्क आउट हुए। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ स्ट्राइक पर थे। संदीप ने शॉ को बाउंसर गेंद डाली जिसपर शॉ ने हवा में पुल शॉट खेला। गेंद सीधा बाउंड्री की तरफ जा रही थी। वहां खड़े नूर अहमद ने आगे की तरफ डाइव लगाई और कैच लपक लिया। इसके बाद कैच चेक होने के लिए थर्ड अंपायर के पास गया।

IPL में एक बार फिर खराब अंपायरिंग!

रीप्ले देखकर ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन पर लग रही थी। कमेंटेटर्स भी इस बात पर गौर कर रहे थे। लेकिन थर्ड अंपायर का मानना था कि नूर अहमद की उंगलियां गेंद के नीचे थी। इस तरह उन्होंने शॉ को आउट करार दिया। विजुअल देखकर तो लग रहा था कि गेंद जमीन को छू रही थी। वहीं अब इस पूरी घटना को लेकर बवाल मचा हुआ है। पृथ्वी शॉ इस तरह 7 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए और पविलियन लौट गए।

सोशल मीडिया में कैच का लेकर मचा बवाल

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस कैच को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस कैच पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आने लगी। ज्यादातर यूजर का मानथा कि शॉ को गलत आउट दिया गया। यहां तक की कॉमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा और पार्थिव पटेल को भी लगा कि शॉ गलत निर्णय के शिकार हुए।

Back to top button