x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिग-बॉस के घर में कैद होंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शो को शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी हैं और फैंस इस शो के पहले एपिसोड को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। लंबे समय से फैंस ये जानने के लिए बेताब थे कि आखिर शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं। वहीं आज हम आपको बताएंगे कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स घर में कैद होंगे।

सलमान खान के शो के पहले कंटेस्टेंट सिंगर अब्दुल रोजिक हैं जिनके चर्चे हर तरफ हैं। अब्दुल राजिक के सलमान खान खुद फैंस हैं और उनके नाम का ऐलान एक्टर ने खुद किया था।

मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया रनर अप रह चुकी हैं और वो अब बिग बॉस के घर एंट्री करने जा रही हैं। वहीं शो में वो ग्लैमरस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी।

निम्रत कौर अहलूवालिया छोटे पर्दे का बड़ा चेहरा हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और अब खबर है कि वो सलमान खान के घर आने वाली है।

टीना दत्ता को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं और अब कहा जा रहा कि वो बिग-बॉस के घर में कैद होने वाली हैं।

अंकित गुप्ता टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वो उडारियां से लाखों लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई थी। अंकित गुप्ता की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और उम्मीद है कि उनकी भी शो में एंट्री होने वाली है।

प्रियंका चाहर चौधरी की पॉपुलैरिटी काफी शानदार हैं। प्रियंका चाहर चौधरी ने उडारियां में तेजो का किरदार निभाया था जिसके बाद वो छा गई और अब खबर है कि वो ‘बिग-बॉस’ में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है।

सुम्बुल तौकीर खान स्टार प्लस के टीवी शो इमली में नजर आई थी। इस नाटक में उनको काफी पसंद किया गया और अब वो एक बार फिर प्यार लुटने के लिए तैयार है।

श्रीजिता डे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वो टीवी सीरीयल उतरन में नजर आई थी जिसमें उन्होंने मुक्ता का रोल अदा किया था। इस सीरीयल के बाद वो छा गई और अब वो एक बार फिर तहलका मचाने वाली हैं।

शिव ठाकरे को आखिर कौन नहीं जानता, जो बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर रहे चुके हैं और अब वो ‘बिग-बॉस हिंदी’ में आने के लिए रेडी हैं।

गौतम सिंह विग एक मॉडल हैं और वो साथिया जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। गौतम सिंह विग को फैंस काफी पसंद करते हैं और अब वो ‘बिग-बॉस’ में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

शालिन भनोट एक टीवी एक्टर है जो कि सबसे पहले रियलिटी शो रोडीज में नजर आए थे। इसके बाद वो नच बलिये 4 में दिखे और इस शो के विजेता बनें। वहीं अब वो सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

साजिद खान बिग बॉस 16 में नजर आ सकते हैं। आपको बता दें, वो फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर हैं और पहली बार वो इस शो में आने के लिए तैयार है।

‘बिग बॉस’ में भोजपुरी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा की एंट्री होने जा रही हैं जिन्हें देखने के लिए हाई बज बना हुआ हैं।

Back to top button