x
मनोरंजन

Aashiqui 3 : Kartik Aaryan के साथ साउथ एक्ट्रेस करेंगी आशिकी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म ‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) जब से अनाउंस हुई तब से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जितना वह सुर्खियों में हैं, उतना ही इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लेकर बातें हो रही हैं। हालांकि, अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ था। अब खबर आ रही है कि फिल्म ‘आशिकी 3’ कार्तिक आर्यन संग किस एक्ट्रेस को मौका मिल सकता है। अनुराग बसु (Anurag Basu) के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है।

साल 1990 में ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। इस फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था। साल 2013 में ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था। इन दोनों फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था।

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है। जब से ये फिल्म अनाउंस हुई है तब से फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन का नाम लीड एक्टर के तौर पर फाइनल हो गया था लेकिन एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा चल रही थी। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को मेकर्स ने फाइनल किया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म ‘आशिकी 3’ में फ्रेश जोड़ी को चाहते हैं कि इसलिए कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना को लेना चाहते हैं।

Back to top button