x
मनोरंजन

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत अपने नए घर में किया प्रवेश


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत दोनों ने एक नया घर खरीदा है, और वह उसमें शिफ्ट भी हो गए हैं। शाहिद और मीरा इस दिवाली अपने नए घर में दिए जलाएंगे। दोनों ने अपना बांद्रा वर्ली सी-लिंक पर एक नया लग्जूरियस घर खरीदा है। हालांकि उन्होंने अपना नया घर 2018 में लिया था, लेकिन उनको मालिकाना हक 2019 में मिला। कोरोना महामारी के कारण घर के निर्माण में देरी हुई जिस वजह से दोनों नए घर में शिफ्ट नहीं हो सके।

शाहिद और मीरा ने खुद इस घर को सजाया है। घर की कीमत 58 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शाहिद को इस घर के साथ छह पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं। इसके अलावा उनके घर में 500 वर्ग फुट की एक बालकनी है, क्योंकि उन्हें शानदार सीन वाली बालकनी पसंद है। बता दें कि शाहिद कपूर लग्जरी कार और बाइक कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके पास तरह-तरह की महंगी गाड़ियां हैं।

शाहिद का पुराना घर भी सी-फेसिंग था। लेकिन समुद्र तक पर बढ़ती जनता की वजह से और अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभिनेता ने नए घर में शिफ्ट होने का फैसला किया है। बता दें कि उन्होंने पुराना घर अपनी शादी से पहले खरीदा था। शाहिद और मीरा का नया घर काफी लग्जीरियस है। इसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल को घर में शिफ्ट हुए पांच दिनों का समय बीत चुका है। पहले वाले घर की तरह ये घर भी वर्ली के पॉश इलाके में समंदर के सामने स्थित है। नए घर में गृह प्रवेश से पहले एक छोटी सी पूजा रखी गई थी, जिसमें सिर्फ घर के लोग ही शामिल हुए थे।

Back to top button