x
मनोरंजन

नोरा फतेही का ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – नोरा फतेही टेलीविजन डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में अपनी प्रेजेंस से जलवा बिखेरते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में नोरा फतेही का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Nora Fatehi Spotted Video) भी लाइमलाइट में आ गया है, इस क्लिप में एक्ट्रेस अपने इंडियन अवतार से हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं।

नोरा फतेही के ओवरऑल लुक की बात करें तो, उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहन रखा है। साथ ही बालों को हाफ क्लच कर ग्रीन हील्स के साथ अपना लुक कम्पलीट करती नजर आई हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने ग्रीन और गोल्डन कलर की हैवी जूलरी और ईयरिंग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया है। एक्ट्रेस का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। नोरा फतेही के लुक पर फिदा होकर एक फैन ने लिखा है,’क्या इरादा है नोरा।’ दूसरे ने लिखा,’कोई इतना हसीन कैसे हो सकता है।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’सिंपल और स्वीट।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी नोरा को ग्लैमरस, सिजलिंग, स्टनिंग, गॉर्जियस और ब्यूटीफुल बताते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं।

नोरा फतेही के वायरल वीडियो (Nora Fatehi Viral Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में डीवा, ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनका कातिलाना अंदाज फैंस के दिलों पर कहर बरपा रहा है।

Back to top button