x
मनोरंजन

मां दुर्गा की भक्ति के लीन हुए ये एक्टर और एक्ट्रेस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा भक्तिभाव से की जाती है। यही नहीं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। मां शैलपुत्री पर्वतराज ह‍िमालय की बेटी हैं, जिनको सफेद रंग बहुत प्रिय होता है। इस खास अवसर पर आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटीज तक मां दुर्गा की अराधना करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कई सेलेब्स ने त्योहार पर मातारानी की पूजा की और पोस्ट साझा कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

एक्शन किंग कहे जाने वाले अजय देवगन ने भी नवदुर्गा की भक्ति में लीन होकर एक पोस्ट शेयर कर सभी को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं’।

महानायक और पूर्व लोकसभा सदस्य अमिताभ बच्चन इस त्योहार को बड़ी ही उमंग के साथ मनाते हैं। बिग बी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘T 4423-नवरात्रि की अनेक शुभकामनाएँ’।

धाकड़ क्वीन कंगना रनौत भी पूजा-पाठ और श्रद्धा में काफी विश्वास रखती हैं। इसी चलते एक्ट्रेस हर त्योहार का आनंद लेती हैं। कंगना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पोस्ट में अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इसमें उन्होंने लिखा, ‘नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं’।

आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है और सभी को शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने लिखा, ‘शुभ नवरात्रि, आपके स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि की कामना’।

शिल्पा शेट्टी हमेशा से ही बड़ी धार्मिक हैं और हर त्योहार को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाती हैं। नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर मां की सुंदर आरती की झलक दिखाई हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘शारदीय नवरात्रि की धेरों शुभकामनाएं, आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…आइए इन पवित्र 9 दिनों के दौरान आत्मा को और शुद्ध करें’।

Back to top button