x
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा निकली बॉयफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर,फैंस कहा क्या खूब जोड़ी है -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक्टर्स ने सलमान खान की फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से इंडस्ट्री में अपना कदम रखा, वहीं जहीर ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘नोटबुक’ से शुरुआत की थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर डेट एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया गया। इस कपल के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा भी थे। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की एक बेहद प्यारी फोटो भी साझा की। इस फोटो में दोनों एक्टर्स को स्माइल करते हुए देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए वरुण शर्मा ने लिखा, ‘ओए होए इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी।’ रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे।

सोनाक्षी और जहीर कई सालों से एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। दोनों की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर भी टच में रहते हैं। यही नहीं अक्सर दोनों को मुंबई में एक साथ हैंगआउट करते देखा जाता है।

Back to top button