x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला जिंदगी के आखिरी पल कैसे बीते -जाने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का बीते साल 2021 में 2 सितंबर यानी गुरुवार की सुबह को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर पर किसी को भी विश्वास करना मुश्किल हो रहा था। सब के मन में एक ही सवाल था कि 40 साल का इतना फिट शख्स कैसे इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह सकता है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने उनके फैंस के साथ ही उनके करीबियों को झकझोर कर रख दिया था। आज भी जब उनका जिक्र होता तो उनके चाहने वाले इमशोनल हो जाते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से पहले उन्होंने काफी असहज महसूस किया था। आइए जानते हैं कि उस रात क्या हुआ था जब सिद्धार्थ शुक्ला अपनों को छोड़कर दुनिया से चले गए?

सिद्धार्थ शुक्ला 1 सितंबर 2021 यानी बुधवार की शाम तक ठीक थे और रात में आराम से सोए थे लेकिन गुरुवार सुबह 3-4 बजे के करीब उन्हें सीने में दर्द में महसूस हुआ। सिद्धार्थ शुक्ला ने असजह महसूस करने पर मां रीता शुक्ला को बताया कि सीने में दर्द हो रहा है और पानी मांगा। मां के पानी देने पर वह पीकर सो गए। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा के लिए सो गए वह कभी नहीं उठे। बुधवार की रात में अपना काम निपटाकर घर पहुंचे ते तब थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। इस दौरान उनके घर पर उनकी खास दोस्त शहनाज गिल भी थीं। सिद्धार्थ शुक्ला का जब निधन हुआ तब उनकी मां के अलावा उनकी शहनाज गिल भी मौजूद थीं। फिलहाल सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने लोगों को असमंजस में डाल दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल का बुरा हाल हो गया था।

डॉक्टर ने सिद्धार्थ शुक्ला को कूपर अस्पताल जाने की सलाह दी और परिवार वाले करीब 9.30 बजे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे और 10.30 डॉक्टर ने सिद्धार्थ शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 जीता था और इसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। उन्होंने बिग बॉस के घर में अलग ही जगह बना ली थी और उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ था। यहीं पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती हुई थी जो शो के खत्म होने के बाद भी बरकरार रह।

Back to top button