x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

गणेश चतुर्थी:कही रामचरण तो कही पुष्पा के अवतार में दिखे गणेशजी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – गणेश चतुर्थी के त्योहार के आने से कुछ दिन पहले से ही भव्य नजारा देखने को मिलने लगता है। दरअसल, भगवान गणेश की मूर्तियां बनने लगती हैं। इस बार गणेश चतुर्थी के मौके पर अलग-अलग लुक मूर्तियां देखने को मिल रही हैं। पहले जहां साउथ स्टार राम चरण के ‘आरआरआर’ के एक लुक पर बनी भगवान गणेश की मूर्ति चर्चा में थी। अब साउथ स्टार ‘अल्लू अर्जुन’ (Allu Arjun) के ‘पुष्पा’ (Pushpa) अवतार में भगवान गणेश की मूर्ति बनाई जा रही हैं।

अल्लू अर्जुन से पहले राम चरण के फैन पेज इस मूर्ति को शेयर किया गया है। इस मूर्ति को फिल्म ‘आरआरआर’ के राम चरण के लुक की तरह बनाया गया है। भगवान गणेश की मूर्ति राम चरण के ‘आरआरआर’ के अवतार में नजर आ रही है। फिल्म के आखिर में राम चरण के कैरेक्टर के भगवान राम के लुक में दिखाया गया हैl अब इसी लुक को भगवान गणेश को आकार दिया गया है।

अल्लू अर्जुन के एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गणपति बप्पा की एक मूर्ति नजर आ रही है जो अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ के लुक में दिखाई दे रही है। फिल्म से अल्लू अर्जुन का सिग्नेचर पोज ‘मैं झुकेगा नहीं’ के अंदाज में ये मूर्ति दिखाई दे रही है। पुष्पा के लुक वाली भगवान गणेश की मूर्ति के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Back to top button