x
मनोरंजन

ऐसा दिखता है प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजिल्स का लग्जरी हाउस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर्स का लाइफस्टाइल और लैविश लाइफ जानने में फैन्स की दिलचस्पी रहती ही है। बॉलीवुड एक्टर्स के घर कैसे दिखते हैं? ये भी एक फेवरेट टॉपिक है। तो आइए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजेलिस स्थित घर कैसा दिखता है?

क्रिएटर सारा शरीफ हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के घर उनसे मिलने पहुंची। प्रियंका चोपड़ा भी अपनी दोस्त के लिए होस्ट बनकर उन्हें ब्रंच पर इंवाइट किया। सारा ने प्रियंका से लॉस एंजेलिस स्थित घर पर मुलाकात की। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ इस मौके पर क्लिक की गईं कई तस्वीरें शेयर कीं। सारा ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के घर के अंदर क्लिक की हुई कई तस्वीरें शेयर कीं हैं।

प्रियंका के साथ घर के लिविंग रूम में क्लिक करवाई गई तस्वीर पोस्ट की है। प्रियंका के हाई फॉल सीलींग वाले कमरे में एक दीवार पर एक बहुत बड़ी पेंटिंग और उसके साथ कई तरह के शोपीस रखे देखे जा सकते हैं। इसके बगल में, एक कांच की खिड़की से एक्ट्रेस के दूसरे कमरे की एक झलक दिखाई दे रही है। लिविंग रूम में पिंक रंग का बड़ा गलीजा घर के इंटीरियर को और उभार रहा है। प्रियंका और सारा घर में रखे एक बड़े ग्लास टेबल के बगल में कैमरे के लिए पोज़ देती नजर आ रही हैं। इस ग्लास टेबल पर रखे गए बड़े फ्लावरपोट का लुक मैजिकल नजर आ रहा है।

इस गेट टू गेदर के मौके पर प्सैफरन रंग की शर्ट के साथ नीली डेनिम में प्रियंका का केजुअल लुक अच्छा दिख रहा है। उनकी दोस्त सारा भी व्हाइट स्लीवलेस टॉप, ब्लू एंड व्हाइट पैंट और व्हाइट हील्स में स्टाइलिश लुक में एक्ट्रेस के घर पहुंची। इन तस्वीरों में प्रियंका के कुत्ते डायना को भी देखा जा सकता है। प्रियंका के साथ सेल्फी पोस्ट करते सारा ने उनकी मेजबानी की तारीफ की और उन्होंने शानदार ब्रंच के लिए शुक्रियाअदा किया। बता दें प्रियंका ने सिंगर निक जोनास से साल 2018 में शादी की थी और वह अभी अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में ही रह रही हैं। इस साल जनवरी में, इस कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया।

Back to top button