x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सिजलिंग कैमिस्ट्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं और अक्सर कपल के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अर्जुन (Arjun Kapoor) और मलाइका(Malaika Arora) एक दूजे पर और एक दूजे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच जब बीती रात अर्जुन और मलाइका, कुणाल रावल के वेडिंग बैश (Kunal Rawal wedding Bash) में शामिल हुए तो महफिल लूट ली।

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शुरुआत में मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग डांस मूव्स से कहर बरपाती हैं और तभी अर्जुन कपूर आ जाते हैं। इसके बाद दोनों किलर अंदाज के साथ डांस करते हैं और साथ ही खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

अर्जुन- मलाइका का कोई वीडियो पहली बार वायरल हो रहा है। इससे पहले अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया था। शो में अर्जुन कपूर ने जहां रैंप वॉक किया तो दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में मौजूद रही थीं। इस रैंप वॉक से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। किसी वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा खूब तालियां बजा रही हैं और सपोर्ट करते हुए उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही हैं। वहीं एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर फ्लाइंग किस देते दिख रहे थे।

Back to top button