x
मनोरंजन

सलमान खान को टक्कर देते थे इंदर कुमार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इंदर कुमार अपने बेहतरीन लुक्स और दमदार बॉडी के लिए जाने जाते थे। इंदर कुमार ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स किए और दर्शकों का दिल जीता। इंदर, सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुके थे और दोनों ऑफस्क्रीन भी अच्छे दोस्त थे। इंदर ने बॉलीवुड के अलावा टीवी में भी काम किया था। इंदर कई बार विवादों के भी चलते चर्चा में रहे। 28 जुलाई 2017 को इंदर कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इंदर का करियर धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा था और वो अपने काम से अपने लिए बड़ा नाम बना रहे थे, लेकिन एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। साल 2022 में इंदर जब फिल्म मसीहा के लिए शूट कर रहे थे तो एक एक्शन सीन को शूट करने के दौरान वो हेलिकॉप्टर से गिर गए थे। इस वजह से उन्हें गंभीर चोट लगी और करीब 5 साल तक वो बेड रेस्ट पर रहे। हादसे के बाद उन्होंने कई फिल्मों मे काम किया लेकिन सभी फ्लॉप रहीं, हालांकि 2009 की फिल्म वांटेड में उनके सपोर्टिंग रोल को दर्शकों ने पसंद किया।

इंदर कुमार रेप के आरोप के चलते गिरफ्तार भी हुए थे। वहीं कहा जाता है कि इंदर काफी ज्यादा नशा भी करने लग गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदर ने तीन शादियां की थी। इंदर की पहली शादी 2003 में सोनल से हुई थी, लेकिन 5 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। वहीं 2009 में इंदर ने कमलजीत कौर से शादी की, लेकिन उनका रिश्ता 2 महीने ही चल पाया। वहीं इसके बाद इंदर ने 2013 में पल्लवी सराफ से शादी की थी।

Back to top button